तिलक नगर पुलिस ने 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर.पुलिस द्वारा शहर में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में तिलक नगर पुलिस ने सोमवार की रात एक आरोपी को 10 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया.

तिलक नगर पुलिस ने रात में रिंग रोड स्थित शनि मंदिर के पास से चैकिंग के दौरान संदिग्ध दिखाई दे रहे 22 वर्षीय विराट नगर में रहने वाले आरोपी अतुल पटेल को पकड़ा. उसकी तलाशी लेने पर उसके पेन्ट की जेब में रखी 10 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की. आरोपी मूल रुप से रीवा का रहने वाला हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ कर रही हैं. …

Exit mobile version