तिलक नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में बृजेश्वरी कॉलोनी में दो फ्लेट में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उसे चोरी का माल भी बरामद किया है वहीं कुछ माल उसने एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखना बताया है

मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के बृजेश्वरी कॉलोनी का है जहां दो दिन पूर्व एक अपार्टमेंट में स्थित दो फ्लैटों में चोरी की वारदात हुई थी आरोपी द्वारा दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया था इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे थे जिसमें एक सैंडिक्त व्यक्ति नजर आया था जिसके आधार पर रामकृष्ण बाग कॉलोनी के रहने वाले दीपक नामक बदमाश को पकड़ा जब उससे पूछताछ की गई तो उसने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है आरोपी से कुछ माल बरामद किया गया है वहीं कुछ सोने का माल उसने एक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखना बताया है पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि वह पूर्व में भी चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है और वह आदतन चोर है अपने शौक पूरे करने के लिए वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था फिलहाल पुलिस बचा हुआ माल बरामद करने के लिए कार्रवाई कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने कौन सी फाइनेंस कंपनी में सोने का माल गिरवी रखा है

Exit mobile version