- मुख्य आरोपित सहित तीन की तलाश में जुटी पुलिस, गाड़ी की तलाश जारी।
इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने गंधवानी के सुनार वरुण सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने डकैती के आरोपितों से सोना खरीदा था। पुलिस ने आरोपित से सोने के आभूषण भी जब्त किए हैं। तीन फरार आरोपितों की तलाश है।
टीआइ केपी यादव के मुताबिक, तिलक नगर (बी) में बैंड बाजा संचालक वकील दांगी के घर में डकैती की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में सुनील गेहलोद, बिसन बामनिया, राजेश सिंगारे, सदन मेढ़ा, सोहन बामनिया, सोहन डोडवे और आलम डोडवे को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि दांगी के घर से लूटे आभूषण गंधवानी के वरुण सोनी को बेचे थे। सोमवार को आरोपित वरुण को गिरफ्तार कर आभूषण बरामद कर लिए। मामले में पुलिस को तीन आरोपितों की तलाश है।
