तिलकनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण का मामला दो आरोपी पकड़ाए एक आरोपी फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तिलकनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है । युवती को बाइक सवार तीन बदमाश ले जा रहे थे । जिन्हे युवती की साथी ने ही पुलिस और लोगो की मदद से छुड़वाया और आरोपियों को पुलिस के हवाले किया है । मौके से एक आरोपी भाग निकला जिसकी तलाश जारी है ।

मामला तिलकनगर थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे के पास का है। जहा से युवती के अपहरण के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है । दरअसल दो युवती अपने पुरुष मित्र के साथ एमआईजी थाना क्षेत्र के एक गार्डन ने बैठे थे तभी तीन आरोपी लक्की शुभम और संजय मिश्रा पहुंचे और मारपीट कर एक युवती को अपने साथ बाइक पर ले गए । युवती की ही साथी ने पुलिस को इसकी सूचना थी तब पुलिस और लोगो ने दो आरोपियों लक्की और शुभम को बंगाली क्षेत्र से पकड़ा और युवती को छुड़ाया जबकि एक आरोपी संजय भाग निकला ।।

मामले में पुलिस अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्जकर फरार आरोपी संजय की तलाश शुरू कर दी है ।

Exit mobile version