ताला-चाबी बनाने आए बदमाश 10 लाख की ज्वेलरी चुरा ले गए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सुदामानगर में अनाज ब्रोकर के घर पहले की रैकी
सुदामा नगर में एक अनाज ब्रोकर के यहां 10 लाख की चोरी हो गई। परिजन ने अन्नपूर्णा पुलिस को बताया कि उनके घर ताले की चाबी बनाने दो बार सिकलीगर आए थे। उसके बाद से अलमारी में रखे 10 लाख के जेवर गायब हैं। चोरी की घटना नंदलाल भोजवानी निवासी डी-सेक्टर के यहां हुई। नंदलाल ने पुलिस को बताया कि उनका अनाज मंडी में चावल की दलाली का कामकाज है। 6 जून को तीसरी मंजिल पर रहने वाली भतीजी कशिश के कमरे की चाबी खो गई थी, इसलिए बेटा पंकज एक सिकलीगर को लेकर आया था। चाबी बनाकर वह नीचे आया तो प|ी जया ने अपनी अलमारी का लॉक भी उसे दिखाया और नई चाबी बनाने को कहा। लॉकर चेक करने के बाद वह बोला कि इसका चाबी मुझसे बन नहीं रही, मैं अपने साथी को लेकर आता हूं।
सब कुछ देखकर गए थे सिकलीगर, इसलिए शंका
अगले दिन वह दूसरे सिकलीगर को लेकर आया और पत्नी के सामने चाबी बनाकर चला गया। 3 जुलाई को प|ी ने लॉकर खोलना चाहा तो नहीं खुला। देखा तो उसमें चाबी का टुकड़ा अटका था। हथौड़ी से लॉकर खोला तो उसमें रखे सोने के 2 कंगन, सोने का 1 हार, 2 अंगूठी, सोने के 2 मंगलसूत्र और कान की 2 बाली (कुल कीमत 10 लाख) कोई चुरा ले गया था। पूरा शक है कि सिकलीगर ने रैकी कर ली थी। फिर अपने साथी के साथ आकर ज्वेलरी ले गए।
10 लाख का माल चोरी, 40 हजार लिखे रिपोर्ट में
नंदलाल के परिवार का कहना है कि चोरी गई ज्वेलरी 30 साल पहले की खरीदी हुई थी। ये बात पुलिस को बताई थी। पुलिस ने वर्तमान समय से सोने का भाव न मानते हुए 30 साल पुराने भाव मानकर एफआईआर में पूरी ज्वेलरी की कीमत 40 हजार रुपए ही दर्ज की। जबकि चोरी गया माल 10 लाख का है।

Exit mobile version