डी मार्ट से व्यक्ति द्वारा खरीदे फ्रोजन फूड मे फफूंद कलेक्टर ने दिये जांच के निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर मे डी मार्ट के मॉल से एक व्यक्ति द्वारा फ्रोजन फूड में चीज पॉपकॉर्न खरीदा था जिसमें फफूंद लगी हुई थी इस मामले को लेकर कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और कहा कि फूड को भोपाल स्थित विभाग के लैब में भेजा गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी साथ ही यह भी जांच का विषय है कि अमूल जैसी नामी कंपनी में फफूंद लगा फूड कैसे मिला क्या कर्मचारियों द्वारा जब पैकिंग की जाती है उसे दौरान कोई गलती हुई है इस संबंध में भी जांच की जाएगी कोई गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।खाद्य विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच का रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं

Exit mobile version