डीएवीवी परिसर में बी एड के विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

डीएवीवी के आरएनटी मार्ग स्थित परिसर में B.ed के विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया और कुलपति सहित विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

दरअसल मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान भी धरना प्रदर्शन करने वालों के बीच बैठे और विश्वविद्यालय प्रबंधन को घेरने की कोशिश की, जावेद खान ने बताया कि उनके द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ रेनू जैन के नाम ज्ञापन देने की बात कही गई, जिसमें B.ed के थर्ड अटेम्प्ट वाले सैकड़ो छात्रों को फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने की मांग की गई है। उनका कहना है, कि फोर्थ सेमेस्टर मे थर्ड अटेम्प्ट होने की वजह से इन विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा रहा है। पूर्व में भी इस प्रकार के कारण में वर्ष 2020-21 में कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार से इन विद्यार्थियों को एक मौका और प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि चूंकि वर्ष 2023-24 में अधिकतर विद्यार्थी वर्ग एक और वर्ग दो में चयनित हो चुके हैं तथा इस परिदृश्य को देखते हुए उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाए।

Exit mobile version