डकैती की योजना के प्रकरण में फरार चल रहा स्थाई वारंटी, क्रॉईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓थाना एरोड्रम के अपराध में आरोपी के विरुद्ध जारी हुआ था स्थाई वारंट ।

✓आरोपी स्थान बदल–बदलकर छिपकर काट रहा था फरारी ।

✓आरोपी के विरुद्ध पहले से इन्दौर शहर के कई थानों में पंजीबद्ध है डकैती की योजना, लूट, आर्म्स एक्ट व मार-पीट के अपराध।

शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु इंदौर कमिश्नरेट में फरार एवं ईनामी अपराधियों की धरपकड के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में फरार एवं ईनामी आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु क्राइम ब्रांच की टीम को निर्देशित किया गया था ।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एरोड्रम थाना के अपराध धारा 399, 402 भादवि के अपराध में जेल से जमानत के बाद से ही आरोपी कौशल पिता नंदकिशोर कोष्टी फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायलय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था, वह क्षेत्र में घूम रहा हैं । मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी (1).कौशल पिता नंदकिशोर कोष्टी उम्र-34 वर्ष निवासी- परदेशीपुरा इन्दौर को पकडा ।

- Advertisement -
*उक्त आरोपी आदतन आरोपी है जिस पर पूर्व से ही थाना-एम.जी. रोड, परदेशीपुरा, विजय नगर व परदेशीपुरा में डकैती की योजना, लूट, आर्म्स एक्ट व मार-पीट जैसे लगभग 19 अपराध पंजीबद्ध है ।*

थाना एरोड्रम के प्रकरण में आरोपी फरार होने से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना एरोड्रम इंदौर के द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version