इंदौर में ट्रैफिक नियमों और नशाखोरी जागरूकता के लिए केंद्रीय कर्मचारी अधिकारीयो ने मिनी मैराथन निकाल कर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया इसी दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी भी मैराथन में शामिल हुए. इंदौर स्थित केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण ने ट्रैफिक नियमों और नशाखोरी के दुष्परिणाम पर केंद्रित जागरूकता मिनी मैराथन की । यह मैराथन सुबह 7:30 बजे नेहरू स्टेडियम से होकर शिवाजी प्रतिमा, गीता भवन चौराहा, पलासिया चौराहा, गिटार चौराहा होते हुए वापस लौटी। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति , मैराथन को मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महापौर पुष्यमित्र भार्गव हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। मैराथन में तकरीबन 500 केंद्रीय अधिकारी कर्मचारी रहे । मैराथन में मुख्य रूप से आयकर, सेंट्रल एक्साइज, आयकर अपीलीय अधिकरण, सीजीएसटी, डाक विभाग, बीएसएफ, सीआईएफ, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नारकोटिक्स, पर्यटन मंत्रालय, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, राजा रमन्ना प्रगति प्रौद्योगिकी केंद्र, आईआईएम, आईआईटी, केंद्रीय संचार ब्यूरो जैसे विभागों के अधिकारी कर्मचारी यो ने भाग लिया
