ऋषिकेश एक्सप्रेस में मिले महिला के कटे हुए शव को लेकर जिआरपी पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है महिला कि शिनाख्त भी नहीं हो सकी है महिला के हाथ पर मीरा बेन गोपाल भाई लिखा हुआ है जिसके आधार पर पुलिस ने रतलाम के आस पास कई लोगो से पूछताछ कि है वहीँ पुलिस ने महिला कि शिनाख्त के लिए मध्यप्रदेश के बॉर्डर वाले इलाको में पेम्पलेट बनवाकर अलग अलग स्थानों पर चस्पा कर उसे बटवाया ताकि महिला कि शिनाख्त कि जा सके
जीआरपी टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक महिला के हाथ पर लिखें नाम के आधार पर रतलाम के रावटी इलाके में शिनाख्त के प्रयास किए गए है इस दौरान यह बात सामने आई है कि वहां रहने वाली एक प्रजाति की महिलाएं शादी के पहले अपना फिर भाई का नाम गुदवाती हैं। वे भी अपने नाम के पीछे भाई ही लिखती है वहीँ पुलिस द्वारा उक्त महिला के सम्बन्ध में दस हजार के इनाम कि घोषणा कि गई है
