इंदौर के पास सिमराेल में एक छात्र की हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह ट्रेक्टर के पीछे रोलर मशीन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह उसमें फंस गया। जिसमें उसकी जान चली गई। सिमराेल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्र का नाम प्रिंस(16)पुत्र मनोज जरिया है। परिवार के लोगो ने बताया कि प्रिंस घर के पास ही खेत में दोस्त के साथ गया था। यहां ड्रायवर खेत में ट्रेक्टर चला रहा था। इस दौरान प्रिंस ने उस पर पीछे से चढ़ने की कोशिश की। ट्रेक्टर में रोलर कसा हुआ था। प्रिंस इसमें फंस गया। जिसमें उसका सिर इसमें बुरी तरह से पिचक गया उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उसके शव को जिला अस्पताल लेकर आया गया। प्रिंस के बड़े पिता की भी तीन साल पहले आज ही के दिन मौत हुई थी। परिवार के मुताबिक मंगलवार को उनकी पुण्यतिथी थी।
