ट्रक चोरी करने वाले आरोपियों को चन्दन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार कबाडियों को भी पुलिस ने पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 15 मई को किसी अज्ञात चोर के द्वारा जवाहर टेकरी पर खड़ा एक ट्रक चोरी कर लिया गया था, जिसके बाद इस मामले में फरियादी मो. आरिफ शेख के द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले और उसकी मदद से आरोपियों को हिरासत मे लिया गया औऱ पूछताछ की गई। जिसमे उनके द्वारा ट्रक के समान को कबाडियो को विक्रय करना बताया। जिसपर से पुलिस ने 3 और आरोपियों को पकड़ा है। वही पांचों आरोपियों से पुलिस ने ट्रक के सामान के साथ ही 1 लाख 53 हजार रूपये नगदी जप्त किया गया है। जिनमे ट्रक चोरी करने वाले फरीद उर्फ शादाब कुरैशी, आवेश उर्फ सोनू मंसूरी, ट्रक काटने वाला आरोपी वसीम और 2 कबाड़ी अब्बास अली और सोहेल खान शामिल। जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version