टोल पर मारपीट 85 ट्रकों की लिस्ट देकर कहा फ्री में छोड़ो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर-उज्जैन रोड स्थित बारोली टोल के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है मारपीट के सीसीटीवी फूटेज भी वाइरल हुए है बाणगंगा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है


टोल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया की 85 ट्रकों की सील लगी हुई लिस्ट उन्हें दि गई थी जिन्हें फ्री में छोडने का दबाव टोल संचालक पर बनाया जा रहा था बारोली टोल नाका पहले म.प्र. रोड डेवलपमेंट कापेरिशन द्वारा संचालित किया जा रहा था लेकिन नुकसान के चलते इसे निजी कम्पनी को सौप दिया गया। कम्पनी द्वारा अब सख्ती से टोल वसूला जा रहा है टोल कम्पनी के सुपर वायजर दीपक दीघे ने बाणगंगा पुलिस को आवेदन देकर तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है, सीसीटीवी फुटेज भी इस मामले के दिए है और बताया कि कुछ नामजद लोग टोल पर कमर्शियल वाहनों को फ्री छोडने का दबाव बना रहे है।

Exit mobile version