, स्टेट और नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से अव्यवहारिक और जबरिया वसूली आम बात है,, इन टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनियों पर सरकारों का भी कोई नियंत्रण नहीं है,,, बुधवार को इस समस्या पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी मीडिया से मुखातिब हुए,,
द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोकसभा में स्पष्ट कर चुके हैं कि 65 किलोमीटर के दायरे में किसी प्रकार का टोल टैक्स नहीं लिया जायेगा और,, बावजूद इसके इंदौर से महू, पीथमपुर, उज्जैन, देवास और धार जाने के लिए टोल टैक्स देना पड़ता हैं,, टोल संचालन कंपनी के कर्मचारी भी गुंडों जैसा व्यवहार करते है राज्य और कन्द्र सरकार का इन पर कोई नियंत्रण नहीं है,,
