दौर के जूनी इंदौर थाना परिसर के अंदर थाना प्रभारी के केबिन में बैठकर एक युवक का सिगरेट पीते वीडियो वायरल हुआ जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस से वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
पूरा मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना परिसर के अंदर थाना प्रभारी के कक्ष का बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि एक युवक जूनी इंदौर थाने पर पहुंचा और थाना प्रभारी से मिलकर किसी की शिकायत करने की बात कही जिसके चलते थाने के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे थाना प्रभारी के कक्ष में भेज दिया लेकिन इसी दौरान जब वह थाना प्रभारी के केबिन में जाकर सिगरेट पीते हुए वीडियो बनाने लगा तो वही इस दौरान उसने खुद को डीसीपी तक होने की बात कही तो वही जूनी इंदौर थाने मे मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी इस हरकत को देखा तो तुरंत वह थाना प्रभारी के कक्ष में आए और उसे पकड़कड़ उसके बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी, इस दौरान प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी पुलिस के हाथ लगी की युवक मानसिक रूप से परेशान है और उसकी बीमारी का परिजनों के द्वारा इलाज भी करवाया जा रहा है तो वहीं पुलिस के वरिष्ट अधिकारी भी अपने स्तर पर जांच पड़ताल करने में जुटे हुए हैं कि बिना अनुमति उसे थाना प्रभारी के कक्ष में क्यों जाने दिया । उसकी भी जांच करवाई जा रही है , लेकिन युवक के थाना प्रभारी के केबिन में सिगरेट पीते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
