टाऊन ग्रुप की शपथ समारोह संपन्न संतोष सभागृह में हुआ आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बीती रात संतोष सभागृह में टाउन ग्रुप की शपथ ग्रहण समारोह कैलाश जी नाहर की मुख्य अतिथि में आयोजित की गई । सर्व प्रथम गणेश वंदना और मंगला चरण से कार्यक्रम की शुरुवात हुई । निर्वतमान अध्यक्ष प्रवीण जी जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया । फेडरेशन अध्यक्ष जिनेशवर जैन द्वारा गगन चमेली जैन को पद गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाया ।

शपथ विधि समारोह में पूर्व अध्यक्ष अनिल सकलेचा ने प्रवीण जैन के सम्मान पत्र का वाचन किया । ग्रुप सरंक्षक राजेंद्र – नीलू जैन को ग्रुप के गौरव से नवाजा गया । उनक अभिनंदन पत्र का वाचन अनिल सामोता द्वारा किया गया , अनिल सामोता ने बताया कि ग्रुप की गतिविधियां निरंतर 28 वर्षो से चल रही है ।

Exit mobile version