खजराना पुलिस ने भी मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले चार तस्करों को पकड़ा है। आरोपितों के तार झालावाड़(राजस्थान) से जुड़े है। टीआइ मनोज सेंधव के मुताबिक आरोपित नाजिम पुत्र अयुब बैग निवासी काजी की चाल,अल्ताफ पुत्र मोहम्मद रहीम निवासी,सलान पुत्र छोटे खां और मोहम्मद असलम पुत्र अब्दुल निवासी काजी की चाल है। आरोपितों को डेढ़ सौ ग्राम मिथाइलीनडाईआक्सी मैथेमफेटामाइन(एमडीएमए) के साथ पकड़ा है।टीआइ के मुताबिक आरोपितों से कार भी जब्त की है।पूछताछ में झालावाड़ के तस्करों का नाम बताया है।
