ज्ञान राधा को.आप.बैंक के खाताधारकों को भृमित करने वाले राकेश को पीड़ित लोग तलाश रहे है !

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर । खजूरी बाजार स्थित महाराष्ट्र की ज्ञानराधा को.आप.बैंक में छोटे छोटे लोग दैनिक बचत ओर अपनी गढ़ी कमाई को ब्याज के खातिर जमा करते रहे है । विगत 8 महीनों से बैंक प्रबन्धको ने आर्थिक लेनदेन बंद किया और आश्वासनों देते रहे लेकिन जब लोगो का धर्य खत्म होने लगा तब बैंक कर्मियों ने ताला डाला और गायब हो गए तब लोगो को राकेश ओर सोनी नामक व्यक्ति ने पीड़ितों को कानून कार्यवाही से रोका और समन्वय कर पैसे दिलाने का भरोसा दिलाया था । अब जब बैंक के सभी कर्मचारी ओर प्रबन्धको की आश्वासनों की सीमा टूट गई और लोगो पैसा नही मिल रहा है तो सराफा थांने में 3 दर्जन से ज्यादा शिकायते हो गई है । एक दो लोगो ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि राकेश ओर सोनी नामक दो लोगो ने हमे बहुत समय से भृमित किया है । यह बैंक के प्रबन्धको से सीधे संपर्क में है और बैंक वाले इनके जरिए हमे बरगलाते रहे है । राकेश लोगो कहता है कि मेरे 14 लाख है ओर में भी भरोसे से इंतजार कर रहा हु। पैसा में दिलाऊंगा लेकिन बताते है उसने अपना एमाउंट सेटल कर लिया है और अब राकेश बदल गया है । राकेश ने 400 लोगो को बरगलाया है । पुलिस पीड़ित खाताधातको के बयान तपतिश कर कार्यवाही को अंजाम देगी

Exit mobile version