जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी ब्रोकर के घर में बदमाश घुसे पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाने का प्रयास

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं इसी कड़ी में इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के घर में बदमाश घुसे और बंदूक की नोक पर प्रॉपर्टी ब्रोकर को बंधक बना लिया फिलहाल कुत्ते भोंकने पर आरोपी वहां से भाग गए तो वहीं प्रॉपर्टी ब्रोकर ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

-पूरा मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के राजमहल कॉलोनी का बताया जा रहा है राजमल कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर गोविंदा के घर में तकरीबन 4 से 5 बदमाश घुसे और पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाने का प्रयास किया गया इस दौरान घर में अन्य लोग भी मौजूद थे और उनकी पत्नी भी मौजूद थी सबसे पहले बदमाशों ने महिला को ही बंधक बनाया और घर में मौजूद सोने चांदी के जेवरात और नगद देने की बात कही लेकिन इसी दौरान घर के बाहर मौजूद कुत्ते भोंकने लग गए तो आसपास के लोग भी उठ गए और बदमाशों ने पकड़े जाने की संभावनाओं को देखते हुए वहां से कुछ ही देर में फरार हो गए इसके बाद प्रॉपर्टी ब्रोकर ने पूरे मामले की शिकायत जून इंदौर पुलिस को की और जूनीइंदौर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version