जीतू पटवारी के द्वारा इमरती देवी पर दिए गए विवादित बयान के बाद भाजपा नेताओं ने की प्रेस कांफ्रेंस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान ने अब तूल पकड़ लिया है,इसके साथ ही भाजपा ने भी इस बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,इंदौर में भाजपा नेताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को आड़े हांथों लिया है.इंदौर भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने जीतू पटवारी के इस विवादित बयान को बेहूदा बताया और राऊ में स्थित जीतू पटवारी के घर का घेराव करने की बात कही, कविता पाटीदार ने कहा कि यह देश की मातृ शक्ति का अपमान है।साथ ही उन्होंने ये भी कहा की कांग्रेस के सभी नेताओं की अब आदत महिलाओं को अपमान करने की बन चुकी है.दिग्विजय सिंह से लेकर कमलनाथ और अभिषेक मनु सिंघवी के बाद अब जीतू पटवारी ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है .
फिलहाल जीतू पटवारी को घेरने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में अभियान चलाने और प्रदर्शन की तैयारी कर रही है इस प्रदर्शन से भाजपा को जहाँ राजनीतिक लाभ मिलेगा तो वहीं कांग्रेस को चुनाव में नुकसान भी हो सकता है ,

Exit mobile version