पुरे विश्व में तेजी से पिघलते ग्लेशियर और बदलते पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का एक अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री ने इस अभियान का आव्हान “एक पेड़ मां के नाम” से शुरुआत की है। इस कड़ी में इंदौर शहर में 51 लाख पौधे लगाने का टारगेट रखा गया है। पूरे शहर के तमाम जनप्रतिनिधि रोजाना शहर में पौधे लगाने के लिए नए-नए तरीकों से आवाहन कर रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी एक अहम् भूमिका निभाई है। जीआरपी लाइन स्थित पुलिस ग्राउंड में आज इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की टीम ने लगभग 7.50 हजार पौधों को लगाने के साथ ही उनकी देखभाल की जिम्मेदारी का प्रण लिया है। इस कार्यक्रम में इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह और 4 झोन के डीसीपी सहित इंदौर के पूरे पुलिस विभाग ने पूरे उत्साह के साथ इंदौर को ग्रीन हाउस बनाने के लिए पौधों का रोपण किया।
