जिला प्रशासन की नई पहल कलेक्टर कार्यालय में मध्यस्थ सेल ने अभी तक कई प्रकरणो का निराकरण किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में आने वाले लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए प्रयास किए जाते रहे हैं इसी के तहत कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में मध्यस्था कमेटी सेल का बनाई गई है जिसमें कई ऐसे प्रकरण होते हैं जो की आपसी विवाद से सुलझाया जा सकते हैं मध्यस्था सेल के मोहम्मद एजाज ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय की न्यायालय और हाई कोर्ट के निर्देश के बाद यहां पर मध्यस्थता सेल बनाई गई है हर मंगलवार को यहां पर कई ऐसे प्रकरण का निराकरण किया जाता है जो की आपस में विवादित है दोनों पक्षों को समझाइए देकर मुद्दे का निराकरण किया जाता है मध्यस्थ सेल में अभी तक कई प्रकरण का निराकरण किया गया है मध्यस्थ सेल के जरिए ऐसे कई पुराने विवादों का भी निराकरण किया गया था जो काफी उलझे हुए थे जिला प्रशासन द्वारा यह पहल की गई है जिससे लोगों को फायदा हो रहा है।

Exit mobile version