दो दिन पहले हुई जोरदार बारिश से शहर में जगह जगह जल जमाओ की स्थिति निर्मित हुई थी । जिसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने पुलिस , आईडीए , नगर निगम ,पीडब्लूडी सहित अन्य विभागों के अफसरों के साथ एक समीक्षा बैठक बुलाई और जलजमाव से शहर को मुक्त कराने की रणनीति बनाई है । इस दौरान यह तय किया गया की जिन क्षेत्र में जल जमाओ अधिक होता है उन क्षेत्रों के पुराने प्लान निकालकर अतिक्रमण किए गए नालों को खोला जाएगा ताकि पानी की आसानी से निकासी हो सके ।
शहर में कुछ समय की बारिश में बिगड़ते हालात और जल जमाओ से शहर को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिए थे । जिसके बाद एक बैठक का आयोजन रविवार रात किया गया । जिसमे पुलिस , आईडीए , पीडब्लूडी सहित तमाम विभागो के अधिकारी शामिल हुए । कलेक्टर आशीष सिंह इस दौरान एक्शन मोड़ में नजर आए और अधिकारियो से वन टू वन सवाल जवाब तलब किए । कलेक्टर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जलजमाव की ज्यादा समस्या है, वहां नाले खोजकर उन्हें पुराने स्वरुप में लाया जाए । नालों के कब्जे भी प्राथमिकता से हटाए जाए । खास रूप से बीआरटीएस , विजय नगर चौराहा, सत्यसांई चौराहा, सयाजी चौराहा, तीन इमली चौराहा, खजराना ब्रिज, न्याय नगर, कलेक्टोरेट चौराहे सहित अन्य जग जलजमाव की ज्यादा समस्या है । कलेक्टर ने कहा है की कल से ही यानी सोमवार से ही जलजमाव को दूर करने काम सड़कों पर नजर आना चाहिए।
बारिश के पानी से होने वाली परेशानी के चलते अब आज से ही अलग अलग विभाग की टीम मैदान में काम करती नजर आएगी ।
