जिलाबदर आरोपी विशाल पाल को क्राईम ब्रांच व बाणगंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

✓जिला बदर आरोपी के विरूध पूर्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के अपराध है पंजीबद्ध ।

✓आरोपी के विरूद्ध 06 माह के लिये दण्डात्मक कार्यवाही कर जिला बदर किया गया था।

क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार फरार आरोपियों की धरपकड़ कर कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच एवं बाणगंगा की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना बाणगंगा क्षेत्र का जिलाबदर आरोपी (1).विशाल पिता विजय पाल उम्र 37 साल नि. 40 कुम्हारखाड़ी इंदौर क्षेत्र मे घुम रहा है । मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बाणगंगा की टीम ने उक्त जिलाबदर आरोपी विशाल पाल को घेराबंदी कर पकडा । आरोपी विशाल पाल थाना बाणगंगा का आदतन आरोपी हैं उक्त आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना बाणगंगा पुलिस के द्वारा की जा रही है ।

Exit mobile version