जाम के दौरान हादसा:टर्न लेते समय कंटेनर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बापट चौराहे पर रविवार सुबह 9 बजे लगे जाम के दौरान कंटेनर ने राइट टर्न लेकर बाइक सवार को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हीरानगर टीआई पीएल शर्मा के अनुसार मृतक विजय (24) पिता द्रोप पर्ते निवासी कालिंदी गोल्ड काॅलोनी बाणगंगा है। परिजन ने बताया विजय एक कंपनी में काम करता था। रविवार को उसका कोई दोस्त इंदौर आया था। इसलिए वह उससे मिलने सुबह बाइक से बापट चौराहे से जा रहा था। वहां आगे जाम लगा था। इसलिए कंटेनर चालक ने राइट में खाली जगह देख तेजी से टर्न लेते हुए विजय को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक दूर जा गिरी और कंटेनर का पहिया विजय के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन के अनुसार विजय के पिता रिटायर्ड शिक्षक हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version