जमींदोज की कार्रवाई:विजय नगर चौराहे के पास आईडीए की जमीन पर बनाई गई 60 दुकानें हटाईं

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विजय नगर चौराहा स्थित मंगलसिटी मॉल के समीप इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की जमीन पर बनी करीब 60 दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। आईडीए के प्लॉट पर दुकानें बनाकर चाट-चौपाटी चलाई जा रही थी। आईडीए ने इन्हें हटाने से पहले सभी को जमीन छोड़ने के लिए कहा था। नहीं माने तो शुक्रवार को कार्रवाई की गई।

स्कीम 54 स्थित पीयू-4 में 5400 वर्गमीटर के प्लॉट पर अतिक्रमण कर लिया गया था। सालों से यहां अवैध गुमटियां लगाकर व्यापार किया जा रहा था। बाजार भाव के हिसाब से करीब 54 करोड़ रुपए जमीन की कीमत है। आईडीए ने अपनी सभी जमीनों की भौतिक स्थिति पता करने के लिए कार्रवाई शुरू की। जहां-जहां भी अतिक्रमण कर लिया गया, उसे चिह्नित कर मुक्त कराया जाएगा।

5400 वर्गमीटर प्लॉट पर था कब्जा
60 दुकानें जमींदोज कर दी गईं
54 करोड़ रुपए जमीन की कीमत
रेती मंडी के सामने भी जमीन पर कब्जा

इधर , रेती मंडी रेलवे क्रॉसिंग के सामने भी आईडीए की स्कीम वाली जमीन है। यहां पर भी 15 साल से टीन शेड लगाकर कुछ लोग गोदाम, दुकान, गैरेज संचालित कर रहे थे। जमीन पर कब्जा कर इन लोगों ने दुकानें किराए पर दे रखी थीं। यहां पहले भी नोटिस दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

- Advertisement -
Exit mobile version