बीबीए कर रही छात्रा ने उसके दोस्त पर छेड़छाड़, धमकी व मारपीट का केस दर्ज कराया है। छात्रा ने कहा कि आरोपी ने दोस्ती करने के बाद साथ में लिये गए फोटो को वायरल करने की धमकी दी है। भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक 20 साल की छात्रा ने बताया कि वह देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रही है। 2 साल पहले कॉमन फ्रेंड के माध्यम से अरबाज पठान से दोस्ती हुई। इसके बाद अरबाज जबरदस्ती बात करने की कोशिश करने लगा।
एक दो बार मिले तो उसने साथ में सेल्फी ली और कुछ फोटो खींचकर अपने पास रख लिए। सोमवार को यूनिवर्सिटी के इवेंट में अरबाज ने हाथ पकड़ लिया अपने पास खींचने लगा। विरोध किया तो साथ में लिए गए फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने मारपीट कर अश्लील हरकत की।
परेशान छात्रा ने भंवरकुआ थाने जाकर आरोपी अरबाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
