इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक बैग लूट का मामला सामने आया है जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में बेग लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए पूरे मामले की अभी शिकायत दर्ज नहीं हुई है
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मधु मिलन चौराहे की है जहां पर स्थित एक युवक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुंचा था जिसने अपनी एक्टिवा की सीट खोली और पेट्रोल डलवा रहा था इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और युवक की एक्टिवा डिक्की से बैग लूट कर फरार हो गए इस दौरान फरियादी युवक ने उन्हें पकड़ने की भी कोशिश की लेकिन वह उसे धक्का देकर बेग लूट कर भागने में सफल हो गए फिलहाल पूरे मामले में जब थाने के अधिकारियों से चर्चा की गई तो उनका साफ कहना है कि अभी इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन सीसीटीवी वीडियो सामने आया है फिलहाल पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की भी तलाश कर रही है वहीं फरियादी की भी तलाश कर रही है ताकि वह शिकायत दर्ज कराई तो यह जानकारी सामने आ सकेगी की बैग में रुपए थे या और कुछ जरूरी दस्तावेज है
