इंदौर की विजय नगर पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा है। आरोपी सुनसान इलाके में लूट की वारदात करते थे। दो दिन पहले ही आरोपियों ने होटल वॉव के यहां राहगीर का मोबाइल लूटा था। टीआई सीबी सिंह की टीम के जवान मुकेश जादौन, प्रमोद गिल और राधे गुर्जर ने होटल वॉव के यहां राजकुमार मीना के साथ हुई की वारदात के मामले में तीन लुटेरों को पकड़ा है। पकड़ाए आरेापी एमआईजी इलाके के रहने वाले है। आरोपियों के एक साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया। तो उसने अपने दो साथियों के नाम कबूले। उन्होंने बताया कि वह राह चलते लोगों से मोबाइल लूटते थे। टीम के मुताबिक आरोपियों से 20 से ज्यादा मोबाइल मिले हैं। डीसीपी इस मामले में जल्द खुलासा करेंगे।
