इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में पिछले दिनों परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र और छात्राओं के साथ कुछ बदमाशों द्वारा मारपीट की गई थी जिसमें बताया गया था कि छात्रों को चाकू भी मारे गए हैं पूरे मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से आठ आरोपी नाबालिक हैं जिन्होंने दहशत फैलाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया था
जानकारी देते हुए छतरीपुरा एसीपी हेमंत चौहान ने बताया कि 26 फरवरी दोपहर में महेश्वरी स्कूल के कुछ छात्र-छात्राएं थाने पर पहुंचे थे जो घायल थे जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ तीन बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर हमला किया है और उन्हें बेल्ट चैन और अन्य वस्तुओं से उनके साथ मारपीट की है पूरा मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था घटना के बाद से ही पुलिस लगातार इन बदमाशों की तलाश कर रही थी वहीं ढाई सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस के हाथ बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज हाथ में लगे थे जिसके आधार पर पुलिस में 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह भी दसवीं और 12वीं के छात्र हैं जिन्होंने अपनी दहशत फैलाने के लिए इस तरह का प्लान तैयार किया था और प्लानिंग के तहत बाइक ऊपर सवार होकर परीक्षा देने के बाद यह महेश्वरी स्कूल पहुंचे थे और वहां पर छात्रों और छात्राओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था पूरे मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे तीन दो पहिया वाहन भी बरामद किए हैं पकड़े गए आरोपियों में आठ आरोपी नाबालिग है वह भी दसवीं क्लास के छात्र हैं वहीं दो बालिक आरोपी 12वीं कक्षा के छात्र हैं पूछताछ मैं बालिग आरोपियों ने अपना नाम मंयक उर्फ बाबु देवर और अश्विन पिता कैलाश है जो बड़ा गणपति क्षेत्र के रहने वाले हैं वहीं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तीन दो पहिया वाहन और घटना में प्रयुक्त बेल्ट चैन और लोहे का कड़ा जिससे इन्होंने वारदात को अंजाम दिया था और छात्र और छात्राओं के साथ मारपीट की थी पूरे प्रकरण में पुलिस में ढाई सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची है आरोपियों पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई भी की है
