इंदौर के खजराना में रहने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी, रविवार रात में वह कमरे में सोई थी। इसके बाद देर रात भाई की नींद खुली तो उसे फंदे पर लटके देखा। पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भेजा है। छात्रा के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। वही खजराना में रहने वाले एक पेंटर का शव भी सोमवार अल सुबह फंदे पर लटके मिला था।
आजाद नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिवानी (18) पुत्री रमेश गवली निवासी सूरज नगर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रात करीब 2 बजे के लगभग भाई शिवम शव को लेकर एमवाय पहुंचा। परिवार के लोगों ने बताया कि वह मूल रूप से साला खेड़ा की रहने वाली है। यहां पर किराये से भाई शिवम और बहन आशा के साथ रहती है, तीनों यहां पर पढ़ाई करते है। शिवानी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है, उसके माता-पिता किसानी के काम से जुड़े है।
