छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को जेल भेजा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एक अन्य मामले में पानीगांव संकुल के ग्राम महुड़िया के माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मुबारिक खान ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। मामले में छात्राओं की शिकायत पर कन्नौद थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था।
टीआई तहजीब काजी ने बताया आरोपी शिक्षक को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर इस घटना को लेकर पानीगांव संकुल के शिक्षक भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी हरि सिंह भारतीय का कहना है कि मामला अभी पूरी तरह पुलिस के पास है। शिक्षक का कृत्य निश्चित ही शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला है।
शिक्षक को अपनी गरिमा एवं संस्कारों में रहना चाहिए क्योंकि यहीं से संस्कारों का विकास होता है और दूसरे अन्य लोग प्रेरणा देते हैं। इस प्रकार के शिक्षक शिक्षा विभाग की गरिमा को धूमिल करते हैं।

TAGGED:
Exit mobile version