छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वी जयंती पूरे देश में आज धूम धाम से मनाई गई, जहा इंदौर में भी बड़ी वाहन रैली निकली।
.दरअसल इंदौर के परदेसीपुरा क्षेत्र स्थित जिजामाता चौराहे से सर्वभाषी मराठी संघ द्वारा भाव वाहन रैली निकाली गई रैली का नेतृत्व कर रही संघ की अध्यक्ष स्वाति युवराज काशिद ने बताया कि भगवा ध्वज और मराठी परिवेश में महिलाएं इस वाहन रैली में शामिल हुई तो वही वीर शिवाजी का भेष धारण किए कई युवा शिवाजी वाटिका पहुंचे। MYH के समीप शिवाजी वाटिका में आज भगवामय माहौल नजर आया। स्वाति युवराज काशिद ने इस दौरान कहा कि छत्रपति वीर शिवाजी की 394 जयंती के अवसर पर उनके द्वारा रैली निकालने के साथ ही इस संकल्प लिया गया है कि छत्रपति वीर शिवाजी के कर कमलों पर चलकर वह सदैव हिंदू हित में कार्य करेंगे।
