चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने दो बदमाशो को गहनों के साथ पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी क्षेत्र में गाड़ी की डिक्की से चोरी हुए लाखो रुपए के गहने को मामले में पुलिस ने दो बदमाशो को गहनों के साथ पकड़ा है । दोनो बदमाश पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुके है ।

मामला पिछले सप्ताह का है । द्वारकापुरी क्षेत्र में नगर निगम के ज़ोनल कार्यालय में काम करने वाले देवकरण चौहान शादी में देने के लिए खरीदे हुए गहनो का बेग अपनी गाड़ी की डिक्की में रखकर जोनल कार्यालय चले गए थे । जब आए तो बैग गायब था । मामले की शिकायत देवकरण चौहान ने द्वारकापुरी पुलिस को की थी । जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मिले वीडियो के आधार पर दो बदमाशो यश और मोहित को पकड़ा है । दोनो से चोरी गया माल भी मिला है ।

Exit mobile version