चोइथराम मंडी जा रहे युवक को गोली मारी:पीछे से आकर किया हमला, एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गोपुर चौराहे पर एक युवक को शुक्रवार सुबह गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में उसके परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। पुलिस के मुताबिक द्वारकापुरी में रहने वाले दीपक पुत्र परसराम नागर नाम के युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। दीपक चोइथराम मंडी में हम्माली करता है। वह सुबह काम पर जा रहा था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version