इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ आप्रकृतिक कृत्य किया जिसकी जानकारी नाबालिक ने अपने परिजन को दी और आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है
डीसीपी आदित्य मिश्रा के मुताबिक देर रात अपने 7 वर्षीय बच्चे को लेकर थाने पहुंचे थे जिन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने खोटा काम किया है जब नाबालिक से इस विषय में चर्चा की गई तो उसने बताया कि आरोपी ने उसे चॉकलेट दिलाने का वादा किया था और उसके बाद उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया जब उसे शारीरिक रूप से तकलीफ होने लगी तो वह रोने लगा और इसकी जानकारी परिजन को दी फिलहाल नाबालिक के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपी की भी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल नाबालिक से और भी पूछताछ की जा रही है चाइल्ड लाइन को भी इसकी जानकारी दी गई है नाबालिक के बयान के आधार पर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
