पुलिस थाना लसूडिया में फरियादी सुनीता पति राजेश पांडे, निवासी स्कीम 114 पार्ट 1 राजीव आवास विहार इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जून 2024 को बावड़ी हनुमान मंदिर के सामने मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके गले की सोने की चेन लूट ली। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों कि जांच शुरू कर दी थी सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई। उनके नाम अमन राव चाबुकसवार निवासी राजाराम नगर देवास व अंकित पटेल, निवासी सिविल लाइन, देवास सामने आए वह देवास से आकर शहर में अपराध करते थे। पूछताछ में उन्होंने महंगे शौक और लग्जरी जीवन के लिए महिलाओं से लूटपाट की बात कबूल की। लूटी गई चेनें प्राइवेट गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रखी गई थीं।
