चार से पांच घरों को बनाया निशाना, CCTV में कैद:रेस्टोरेंट संचालक और बैंक मैनेजर के यहां से ले गए लाखों का माल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नकाबपोश बदमाशों ने एक के बाद एक चार सूने घरों को निशाना बनाया है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में वे दिखाई दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू करने के साथ सर्चिंग बढ़ा दी है। डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक वारदात देपालपुर के शांति नगर कॉलोनी और नेहरु मार्ग की है।

यहां बदमाशों ने संजय विश्वकर्मा, कलाबाई, राजेश बाथम, रवि कुमावत के घरों को निशाना बनाया। बदमाश यहां चार घरों से सोने चांदी के आभूषण और नकदी लेकर भाग गए। बताया जाता है कि आरोपी यहां नकाब पहने हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने मामला जांच में लिया।

पुलिस के मुताबिक जहां चोरी हुई है। उसमें से एक परिवार रेस्टोरेंट का संचालन करता है। जबकि एक घर बैंक मैनेजर का है। बताया जाता है कि वारदात के समय जब बदमाश यहां घुसे तो दोनों ही अपने घर पर नहीं थे। डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक चोरी की जानकारी के बाद इलाके में गश्त बढ़ाई गई है। वहीं बदमाशों की तलाश भी की जा रही है।

Exit mobile version