चार महीने की बहन संभालना पड़ता था इसलिए आत्महत्या कर ली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एक अन्‍य घटना में संजय गांधीनगर में 16 साल की लड़की भूमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है। वह चार वर्षीय बच्ची (बहन) को संभालने के कारण परेशान थी। मां को लकवा होने के कारण घर का कामकाज भी संभालना पड़ता था।
जोन-1 के डीसीपी विनोद कुमार मीना के मुताबिक भूमिका ने बुधवार को जहर खाया था। गंभीर अवस्था में उसको एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उसकी मौत हो गई। संजय गांधीनगर निवासी मनोज की दो बेटी और एक बेटा था। स्वजन ने पुलिस को बताया मनोज को चार महीने पूर्व ही बेटी हुई है।
पत्नी लकवा पीड़ित होने से उसकी देखभाल भी भूमिका ही करती थी। घर का कामकाज भी भूमिका ही संभालती थी। वह इन सब कारणों से परेशान हो गई और जहर खा लिया।

Exit mobile version