चाबी बनाने के बहाने आभूषण और नकदी चुराने वाला गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चाबी बनाने के बहाने आभूषण और नकदी चुराने वाले सिकलीगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे सोने का मंगलसूत्र, पायल और नकद राशि जब्त की है।
परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सिकलीगर का नाम रघुवीर प्यारसिंह निवासी द्वारकापुरी है। उसने पूछताछ में परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मार्च माह में एक सूने अपार्टमेंट में घुसकर चोरी का प्रयास करने की बात भी कबूली है। पुलिस उपायुक्त जोन 2 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पूछताछ में कुछ और मामलों का पता लगने की उम्मीद है।

TAGGED:
Exit mobile version