चरित्र शंका के चलते पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
पति ने की पत्‍नी की हत्‍या
पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
पत्नी पर चरित्र शंका करता था आरोपित

इदौर। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। वह पत्नी पर शंका करता था। दोपहर को दोनों में विवाद हुआ था। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
घटना मालगंज बियाबानी की है। पुलिस को चोइथराम अस्पताल से सूचना मिली थी कि 35 वर्षीय नैना सौद को स्वजन मृत अवस्था में लेकर पहुंचे थे। पुलिसकर्मी पहुंचे और शक के आधार पर नैना के पति मिलिंद को हिरासत में ले लिया।
किसी से बात करने का था शक
मिलिंद मुंबई में मसाज पार्लर में काम करता है। उसको शक था कि पति किसी से बात करती है। दोनों में इस बात पर कहासुनी होती थी। मिलिंद अवसाद में था। दोपहर को उसने गला दबा कर नैना की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मर्ग कायम किया है। रविवार को पीएम करवा कर हत्या का केस दर्ज कर लिया।

Exit mobile version