चंदन नगर पुलिस ने धोखाधडी कर फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर पुलिस ने लाखो रुपए का अगरबत्ती बनाने का कच्चा माल लेकर धोखाधडी करने के मामले फरार एक आरोपी को पकड़ा है । आरोपी पिछले एक साल से फरार था जिसके पकड़े जाने पर कई और भी मामलो के खुलासे होने की उम्मीद है ।

मामला चंदननगर थाना क्षेत्र का है । यह सतीश पांडे का अगरबत्ती बनाने के काम आने वाले कच्चे माल की सप्लाई करते है । इनसे दो रामचंद कालिया और पवन ने आरोपी ने करीब 28 लाख का कच्चा माल खरीदा था । लेकिन पैसे ना देते हुए माल लेकर फरार हो गए थे । तब पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था तभी दोनो आरोपी फरार थे । पुलिस ने एक आरोपी रामचन्द कालिया को पकड़ा जबकि जबकि दूसरा आरोपी पवन फरार है । दोनो आरोपी ससुर दामाद है ।

Exit mobile version