चंदन नगर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि इनका तीसरा साथी फरार है । आरोपियों ने पिछले दिनों ही क्षेत्र में एक घर को निशाना बनाकर तीन लाख के माल पर हाथ साफ किया था । फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है जिसमें कई बड़े खुलासे की उम्मीद है ।

चंदन नगर पुलिस के हत्थे इन आरोपियों के नाम मोहम्मद हुसैन और पुष्पेंद्र है । दोनों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा । आरोपियों ने पिछले दिनों सिरपुर क्षेत्र में रहने वाले प्रदीप चौधरी के घर को निशाना बनाकर वहां से सोने चांदी के जेवरात सहित तीन लाख के माल पर हाथ साफ किया था ।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है वही इनके फरार तीसरे साथी को भी तलाश रही है । जिसमें कई और भी खुलासे की उम्मीद है ।

Exit mobile version