चंदन नगर थाना क्षेत्र में नाचने की बात पर विवाद,चाकू बाजी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर में रहने वाले बारहवीं के छात्र पर उसके छोटे भाई के दोस्तों ने मारपीट कर दी। इस दौरान एक युवक ने स्टूडेंट पर चाकू से हमला कर दिया। स्टूडेंट के पैर और कमर में चोट आई है। पुलिस ने रात में शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक अरमान शेख निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी ने बताया कि वह आदर्श ग्रीन स्कूल में चल रहे एक शादी समारोह में अपने छोटे भाई रेहान को लेने पहुंचा। यहां रेहान के साथ अन्य युवक डीजे पर नाच रहे थे। रेहान के घर जाने की बात पर उसके दोस्तों ने उसका हाथ पकड़कर थोड़ी देर रुकने की बात कही।\

अरमान ने रात ज्यादा होने की बात की तो आरोपियों ने उससे विवाद किया। इसके बाद सभी युवक मिलकर अरमान के साथ मारपीट करने लगे। तभी एक युवक ने चाकू निकाला और अरमान के पैर पर मार दिया। वहीं दूसरा वार उसके पेट पर किया। इस दौरान अरमान पीछे हट गया। चाकूबाजी के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। देर रात सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने रेहान के दोस्तो के खिलाफ चाकूबाजी के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version