चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक लूट की वारदात हुई थी जहां दो बाइक सवार बदमाश महिला से उसका बैग लूट कर भाग गए थे जिसमें नगदी रुपए सहित मोबाइल रखा हुआ था पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिससे लूटा हुआ माल भी बरामद किया गया है। वहीं आरोपियों से एक बाइक भी बरामद की गई है जो उन्होंने क्षेत्र से ही चुराना कबूल किया है

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले दिनों चंदन नगर थाना क्षेत्र में सविता माहेश्वरी नामक महिला के साथ दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था और बदमाश महिला का बैग लूट कर भाग गए थे जिसमें उसके नगदी रुपए और मोबाइल रखा हुआ था घटना के बाद से ही क्राइम ब्रांच की टीम और चंदन नगर पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी वही मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पप्पू उर्फ संजू और हेमंत पिता नारायण को पकड़ा और इन्होंने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया वहीं आरोपियों के पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है जो लूट में उपयोग की गई थी वह भी पुलिस ने बरामद कर ली है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शराब पीने के आदी हैं और अपना शौक पूरा करने के लिए वह इस तरह की लूट की घटना को अंजाम देते थे अन्य वारदातों के बारे में भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है

Exit mobile version