इंदौर में मामूली पारिवारिक विवाद सड़कों पर आने के बाद उसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हुए नजर आ रहे हैं और ऐसा ही एक ताजा मामला चंदननगर थाना क्षेत्र के गीता नगर में बीती रात को हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पति अपनी पत्नी से मुलाकात करने करने पहुंचा था जहां जमकर विवाद की वारदात घटित हुई है…।
दरअसल पूरा मामला चंदननगर थाना क्षेत्र के गीता नगर का है जिसको लेकर एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि पीड़ित महिला अपने माता-पिता के साथ रह रही थी तभी उसका पति राज अपने अन्य कुछ मित्रों के साथ क्षेत्र में पहुंचा जहां पर पुराने घरेलू विवाद को लेकर मामूली कहा सुनी हुई जिसके बाद अचानक से विवाद बढ़ गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि विवाद होता देख आसपास के रहवासी भी बीच बचाव करने पहुंचे जिसमें कुछ महिलाएं नजर आ रही हैं जिन्होंने कुछ युवकों को पकड़ रखा है नहीं तो एक बड़ी वारदात घटित होने की संभावना थी फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के के अनुसार प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ता शुरू कर दी है
