घोटालो को लेकर ईओडबल्यू कार्यालय पर कांग्रेस ने घेराव कर ज्ञापन सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

.इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदौर नगर निगम एवं नर्सिंग कॉलेज सहित अन्य महाघोटालो को लेकर EOW कार्यालय पर कांग्रेसजनो ने घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

.इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव,युवा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मिथुन यादव के नेतृत्व मे इंदौर नगर निगम के 150 करोड़ का फ़र्जी बील घोटाला एवं नर्सिंग कॉलेज घोटाला सहित अन्य घोटालों को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री के नाम EOW एसपी श्री धनंजय शाह,EOW डीएसपी श्री पवन सिंघल को ज्ञापन दिया। इस दौरान यादव ने कहा है कि नगर निगम घोटाले सहित अन्य घोटालों को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व में गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर धरना दिया,लोकायुक्त एवं कमिश्नर कार्यालय का घेराव भी किया गया है। नगर निगम के 150 करोड़ के महाघोटाले में छोटी-मोटी मछलियों पर कार्रवाई की गई है, वहीं इंदौर सहित मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेज घोटाले में कई बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। इस घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की संलिप्तता का भी आरोप लगाया ।

Exit mobile version