इंदौर बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी से सरेराह 50 हजार रुपये लूट लिए।व्यापारी स्कूटर स्लीप होने के कारण गिरे थे।बदमाश मदद के बहाने आए और डिक्की से रुपयों से भरा बैग निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक घटना अशोक नगर निवासी निखिल कुमार जैन के साथ हुई है। जैन ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर को वह दोपहर करीब 12 बजे घर से मालवा मील स्थित गोदाम के लिए निकला था। 60 फीट रोड़ पर पराग जिम के सामने उनका स्कूटर स्लीप हो गया और वह नीचे गिर गए। बाइक सवार दो युवक मदद के लिए रुके और उन्हें संभाला। युवकों ने पहले उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया। मना करने पर उन्होंनें फर्स्ट एड किट निकालने के लिए डिक्की खोली और रुपयों से भरा बैग निकाल लिया। निखिल ने युवकों का पीछा किया तो 50 हजार रुपये निकाल लिए और 50 हजार रुपये फैंक कर भाग गए।
