तेजाजी नगर क्षेत्र में तीन दिन पहले एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल छात्र की गुरुवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा छात्र अभी भी बेहोश है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात प्रियांशु और ओम दोस्त आयुष को छोड़ने भंवरकुआं से एलआईजी जा रहे थे। नौलखा चौराहे पर इन छात्रों की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सहित गिर पड़े। प्रियांशु और आयुष के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि ओम को मामूली लगी थी। हादसे के दो दिन बाद प्रियांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आयुष की हालत गंभीर है।
प्रियांशु मूल रूप से बड़गांव का रहने वाला था, वहीं आयुष सनावद का। दोनों छात्र भंवरकुआं में साथ रह रहे थे, जबकि आयुष एलआईजी में रहता है। तीनों स्कूल के समय से दोस्त हैं। प्रियांशु एक निजी यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा कर रहा था, जबकि आयुष एक कॉलेज से बीएससी कर रहा है। ओम निजी कोचिंग में पढ़ रहा है।
