इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में अपने ही भाई के वाहन चोरी करने का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने वाहन चोर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वही पुलिस ने टोल नाके से वाहन बरामद किया गया है….।
दरअसल पूरा मामले मैं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा बताया गया कि खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले इमरान नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसके घर के बाहर एक चार पहिया वाहन खड़ा हुआ था जिसे कोई युवक चुरा कर ले गया है जब इस चोरी की घटना के सीसीटीवी सामने आए तो बताया जा रहा है कि फरियादी इमरान के मामा का लड़का पप्पू शाह नामक व्यक्ति से मिलता-जुलता हुलिया नजर आ रहा है जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है तो वहीं तमाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बाईपास के टोल नाके से चोरी हुए चार पहिया वाहन को बरामद कर लिया है और जांच पड़ताल की जा रही है
